कोलकाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री म

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महामगर की महिलाओं की सुरक्षा की नई पहल

Women safety initiative

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता की महिलाओं में अपनी साख जमाने के लिए तरह-तरह से कवायद शुरू कर दी है। महानगर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “पिंक असिस्टेंट बूथ” खोले जा रहे हैं और महिला मोबाइल पेट्रोलिंग टीम “शाइनिंग” की सेवा शुरू की गई है। 

ममता बनर्जी की महिला सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दी गई जानकारी के ही मुताबिक यह पहल महानगर की महिलाओं की सुरक्षा ओर आत्मविश्वास को बढ़ाना है। महानगर के मुख्य-मुख्य चौराहों पर पिंक असिस्टेंट बूथ होंगे और यह महिलाओं को द्वारा ही संचालित होगा। यह शाम से रात तक खुला रहेगा। हर इस केंद्र में कम से क्म एक पुलिस अधिकारी और पांच महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। किसी संकट के समय महिलाएं नजदीक के इस केंद्र तक पहुंच सकती हैं और मदद ले सकती हैं। यह केंद्र हमेशा थाने के संपर्क में रहेगा। महानगर में करीब 20 पिंक असिस्टेंट बूथ खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार महानगर के मुख्य-मुख्य चौराहों के आसपास मौबाइल पेट्रोलसिंग टीम शायिनिंग मौजूद रहेगी। वह शाम के बाद रात तक उन सड़कों पर गश्ती करेगी जहां जहां कामकाजी महिलाओं का आना-जाना ज्यादा होता है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, बाजारों और महत्वपूर्ण जगहों में गश्ती पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026

https://www.primenewsnetwork.in/sports/icc-men-t20-world-cup-2026-2026/146539