केंद्र सरकार की मदद की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार की सभा में केंद्र सरकार के एक पत्र को फाड़ते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मदद की जरूरत नहीं। राज्य सरकार अपने बलबूते पर एक सौ दिन काम देने की योजना को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले केंद्र सरकार पत्र लिख कर तीन-तीन महीने पर श्रम विभाग के बजट की मांग की है। राज्य सरकार को यह मंजूर नहीं। वह विभिन्न शर्त लगाकर पश्चिम बंगाल का अपमान कर रही है। केंद्र सरकार के इस पत्र का कोई मूल्य नहीं है, यह कहकर उन्होने केंद्र सरकार के भेजे पत्र को फाड़ दिया।
केद्र सरकार ने रोक रखा है आर्थिक मदद
ममता बनर्जी का कहना है कि एक सौ दिन काम देने की योजना (मनरेगा) के तहत राज्य सरकार ने लोगों को सत्तर दिन काम दे चुकी है। केद्र सरकार इसके लिए आर्थकि मदद रोक रखा है। इसके बावजूद राज्य सरकार अपने बलबूते योजना को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का जो हक है, केंद्र सरकार उसे भिक्षा मान रही है। यह पश्चिम बंगाल का अपमान है।
पश्चिम बंगाल में SIR के बहाने की जा रही है NRC व CAA लाने की साजिश
सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में SIR के बहाने NRC व CAA लाने की साजिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल में NRC और CAA को लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस राज्य में एक भी डिटेंशन कैंप नहीं खोलने दिया जाएगा। उन्होंने SIR का जिक्र करते हुए कहा कि दो महीने में SIR को पूरा नहीं होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश की गई है। इसलिए यह जरूरी है कि सभी वोटर समय में गणना फार्म भर और वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराकर राष्ट्रपति शासन की साजिश को विफल कर दें। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की जा रही है।
प्रधानमंत्री पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को अपमानित करने का आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री द्वारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को बंकिम दा कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह उनका अपमान है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय कहा जा सकता है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कविता राष्ट्रीय कविता है। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर पश्चिम बंगाल के मनीषियों रबींद्रनाथ, बंकिम चंद्र, विद्यासागर, राजा राममोहन राय, विवेकानंद का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि राममोहन राय को देशद्रोही कहा जा रहा है, तो विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी जा रही है। देश की आजादी की लड़ाई में बंगाल के लोगों ने सबसे ज्यादा बलिदान दी। यहीं के सबसे ज्यादा लोग जेल गए। पंजाब के ज्यादा लोगों ने बलिदान दी। जो लोग आज पश्चिम बंगाल का अपमान कर रहे हैं, वे देश की आजादी के लड़ाई में कहां थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा जोरजबरदस्ती पश्चिम बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल उससे सचेत है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dhami-committed-to-making-dehradun-an-ideal-city/100518