कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धर्मतला में चु

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठीं

Mamata Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य एसआईआर के तहत वैध वोटरों के नाम काटे जाने के विरोध में चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ महानगर के धर्मतला में मेट्रो चैनल के सामने दोपहर से धरना देना शुरू किया। उनका यह धरना कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।

धरने में पार्टी नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी, पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरने पर बैठते वक्त भाजपा और चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को निर्लज्ज पार्टी और चुनाव आयोग को दलाल तक कह दिया।

वैध वोटरों के नाम काटने का आरोप

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर बड़ी संख्या में वैध वोटरों के नाम काटने की साजिश की गई है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

लोकतंत्र पर हमला बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैध वोटरों का नाम हटाना उनके लोकतांत्रिक अधिकार को छीनने जैसा है और यह सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है।

पहले भी जता चुकी हैं चिंता

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही वह लगातार यह कहती रही हैं कि एक भी वैध वोटर का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए।

एक भी नाम कटा तो होगा विरोध

ममता बनर्जी ने साफ कहा कि अगर किसी भी वैध वोटर का नाम सूची से हटाया जाता है तो वह इसका कड़ा विरोध करेंगी।

यह भी पढ़े: स्वस्थ उत्तर प्रदेश का दावा सफेद झूठः वंशराज दुबे

https://www.primenewsnetwork.in/state/aap-alleges-up-government-poor-health-services/147536