कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर विरोध जताया

Government Consultation

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर राज्य के शीर्ष अधिकारियों को तबादला करने के पहले परामर्श लेने की परंपरा को नहीं निभाने पर विरोध जताया है। साथ ही उनसे भविष्य में इस मुद्दे पर गौर करने का आग्रह किया है।

रैली में भी उठाया था मुद्दा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को रसोई गैस संकट और कीमत में बढ़ोतरी करने पर केंद्र सरकार के विरोध में रैली की थी। उस मौके पर भी उन्होंने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को तबादला करने के मसले पर मुख्य चुनाव आयुक्त की आलोचना की थी। अब उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर विरोध जताया है।

परंपरा के पालन की उठाई मांग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि चुनाव आयोग को चुनाव के दौरान राज्य के अधिकारियों को तबादला और नियुक्ति करने का अधिकार होता है, लेकिन परंपरा के अनुसार चुनाव आयोग से राज्य सरकार से सलाह मशविरा भी करना पड़ता है।

बिना सलाह तबादले पर आपत्ति

लेकिन चुनाव आयोग ने राज्य सरकार के सलाह मशविरा किए बिना शीर्ष अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े: निर्यातकों को 500 करोड़ राहत पैकेज संभव

https://www.primenewsnetwork.in/state/commerce-ministry-may-offer-500-crore-relief-to-exporters/149721