टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवान

भवानीपुर से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, पैदल मार्च निकाल कर दिखाई ताकत

Mamata Files Nomination from Bhabanipur, Confident of Victory

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से बतौर टीएमसी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे इस सीट से तीन बार विजयी हो चुकी हैं। चौथी बार नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर वे अपने निवास स्थान कालीघाट से अलीपुर स्थित सर्वे बिल्डिंग तक अपने समर्थकों के साथ पैदल आई। उनके साथ राज्य के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन फिरहाद हाकिम और भवानीपुर क्षेत्र के तहत आठ वार्डों के काउंसिलर समेत कफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता थे।

सीएम बनर्जी ने किया जीत का दावा

पैदल यात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उलू और शंख ध्वनि करती रही। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि वे इस बार भी जीतेंगी, राज्य में फिर उनकी ही सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि जिन वोटरो का नाम काट दिया गया है, उनके मामले को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उनहोंने कहा कि उनके क्षेत्र में सभी धर्म, वर्ग व भाषा के लोग रहते हैं। वे सभी के साथ तीन सौ पैसठों दिन रहती हैं।

वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग से नाराज़गी

उन्होंने इस मौके पर भी चुनाव आयोग के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि पूरे राज्य में काफी सख्या में वोटरों के नाम काट दिए गए हैं। वे वोटरों के अधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वोटरों को नाम काटने के मामले को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट गई। 32 लाख विचाराधीन वोटरों का नाम कटने से बचा सकी। लेकिन बाकी विचाराधीन वोटरों और पहले के 58 लाख नाम काटे गए वोटरों के मामले को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-welcomes-us-iran-ceasefire/155538

भारत ने अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम का किया स्वागत