ममता बनर्जी का भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, वोटर लिस्ट को लेकर उठाए सवाल
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को "हिंस्र पार्टी" (हिंसा करने वाली पार्टी) और चुनाव आयोग पर वोट का अधिकार छिनने वाला "वैनिश पार्टी" बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही संविधान और देश विरोधी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तहत मयनागुड़ी में टीएमसी सभा से विधानसभा का चुनाव प्रचार शुरू किया।
वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप, साजिश की आशंका
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस राज्य की बड़ी तादाद में महिलाओं, कूचवंशियों, राजंशियों, आदिवासियों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। उसने लोगों को वोटों का अधिकार, लोकतांत्रिक अधिकार को छीन लिया है। विचाराधीन वोटरों के नामों को सप्लीमेंटरी लिस्ट को साजिश के तहत आधी रात को जारी किया। चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों की ओर से सप्लीमेंटरी लिस्ट देने के सात दिन बाद उसे जारी किया। ऐसा साजिश के लिए किया गया।
चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत का आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग अपने नोटिफिकेशन में भाजपा के चिह्न का इस्तेमाल करता है। केंद्रीय बल भाजपा का झंडा ढोता है। भाजपा नेतृत्व को शर्म होना चाहिए। भाजपा एनआरसी लाकर लोगों को डिटेंशन कैंप में रखना चाहती है। वे ऐसा कभी नहीं होने देगी। टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग यहां के लोगों को विदेशी नागरिक बता रहे हैं और इस देश का होने का प्रमाण मांग रहे है। वे प्रमाण दें कि वे इस देश के हैं या नहीं। भाजपा यहां के लोगों से लाइन लगवाती रही है। अब रसोई गैस के लिए लाइन लगवा रही है।
विकास और योजनाओं के दम पर जनता से समर्थन की अपील
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की ओर से उत्तर बंगाल समेत पश्चिम बंगाल के तमाम हिस्सों में विकास और जनकल्याण में किए गए कार्यों और योजनाओं को गिनाया। उन्होंने युवा साथी और लक्खी भंडार के तहत बेरोजगार युवकों और महिलाओं को मिलने वाले लाभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जीवनभर लक्खी भंडार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे जो वादा करती हैं, उसे पूरा करती हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-strikes-key-military-sites-in-iran/151648