मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली जिले के उत्तरपाड़

हुगली में नौका विहार को लेकर ममता का मोदी पर वार, अमित शाह के बयान पर भी साधा निशाना

Mamata Targets Modi Over Hooghly Boat Ride, Hits Out at Amit Shah Remark

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में टीएमसी के चुनावी सभा में "हुगली (गंगा) नदी में नौका विहार" को मुद्दा बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। वहीं, "उल्टा लटका कर सीधा करने" को मुद्दा बना कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

यमुना और गंगा सफाई पर केंद्र सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नौका विहार किया। उन्हें दिल्ली की यमुना नदी में भी नौका विहार करना चाहिए। उनकी (ममता बनर्जी की) सरकार ने हुगली नदी को परिष्कृत रखा है और घाटों को सुदंर बनाया है। दिल्ली देश की राजधानी है और वहां यमुना नदी में विष भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गंगा नदी को साफ करने की योजना का क्या हुआ? कोविड में उसमे लाशे फेंकी गई जो बहकर यहां तक आई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने "झालमुड़ी" की चर्चा की और कहा कि बंगाल के लोग झाल (तीखा) खाते हैं। उन्हें झाल नहीं लगता। जो लोग झालमुड़ी हमेशा नहीं खाते उन्हे झाल लगता है।

अमित शाह के बयान पर सवाल, बंगाल में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे चेयर का सम्मान करती है, लेकिन होम मिनिस्टर के चेयर पर बैठकर उल्टा लटका कर सीधा कर देने की बात करना शोभा नहीं देता। कानून सबके लिए बराबर होता है। वकीलों को देखना चाहिए कि क्या लगता है। बंगाल पर कब्जा करने के लिए दूसरे राज्यों से ट्रेन-बस भर-भर कर लाया जा रहा है। यहां होटलों, गेस्ट हाउसो में रखा जा रहा है। वोट गणना में धांधली करने की योजना है। मुख्यमंत्री ममात बनर्जी ने बंगाल को वोटरों से कहा कि वोटरों के नाम कटवाने वालों से, बंगाल पर कब्जा करने वालों से बदला लेने की जरूरत नही है बल्कि अपने लोकतांत्रिक आधिकार का प्रयोग कर उन्हें बाहर कर देना है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/lungi-ngidi-hospitalized-after-head-injury-during-ipl-2026-match/179283

आईपीएल 2026: कैच लेते समय सिर के बल गिरे गेंदबाज लुंगी एनगिडी, अस्पताल में भर्ती