पुरानी रंजिश के चलते एक युवक व उसके परिजनों के साथ

जसवंतनगर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक व उसके परिजनों पर हमला, जाँच में जुटी पुलिस

Man and Family Attacked in Jaswantnagar Over Old Rivalry; Police Launch Investigation

इटावा, (उत्तर प्रदेश): जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इंछा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीरू ने पुलिस को दी गई तहरीर

पीड़ित वीरू पुत्र सरनाम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रविवार शाम करीब 1:30 बजे अपने घर पहुंचा था। तभी गांव के ही महेश चंद्र, रक्षापाल, रामऔतार पुत्र रामस्वरूप, विष्णु पुत्र रामऔतार तथा राज वहां लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

रामऔतार ने किया कुल्हाड़ी से हमला

आरोप है, कि रामऔतार ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वीरू घायल हो गया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके पिता, भाई और मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि महेश चंद्र ने उसके पिता पर तमंचे की बट से वार किया, जबकि रक्षापाल और विष्णु ने लाठी-डंडों से मारपीट की। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढे़ंः मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोलीबारी कांड के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार