उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्

जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला और पुरुष को लाठी-डंडों से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जलालपुर थाना

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जमीन के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और पुरुष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला और पुरुष पर लाठी-डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हमले में एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं।

पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार

घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जमीन के विवाद में इस तरह की मारपीट ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और आपसी विवादों के हिंसक रूप लेने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के नहर पट्टी गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। 

यह भी पढ़ेंः लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव नहर की झाड़ी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका