अवैध संबंध के शक में युवक-महिला का सिर मुंडवाया, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
मोतिहारी (बिहार)। बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवापूर्वी गांव के ग्रामीणों ने एक युवक और एक महिला पर अमानवीय व्यवहार कहर बरपाया, जिसका वीडियो वायरल है। जानकारी के अनुसार, युवक और महिला के पति राज मिस्त्री का कार्य करता है, इसी बीच युवक और महिला के पति के बीच दोस्ती बढ़ता गया और घर आना-जाना भी चल रहा था लेकिन महिला के पड़ोसी को युवक का घर आना-जाना अच्छा नहीं लग रहा था।
युवक और महिला पर अवैध संबंध होने का आरोप
इसी दौरान ग्रामीणों ने युवक और महिला पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों का सड़ मुंडवा दिया गया और गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला के पति और संबंधित युवक दोनों राजमिस्त्री का काम करते हैं और आपस में दोस्त हैं। इसी दोस्ती के कारण युवक का उनके घर आना-जाना था। इसी आधार पर गांव में दोनों के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, अवैध संबंध के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
छह नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
बंजरिया थाना प्रभारी ने बताया, कि इस घटना के संबंध में छह नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि संबंधित युवक एक अन्य आपराधिक मामले में भी अभियुक्त था, जिसके संबंध में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, युवक और महिला के साथ मारपीट, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने तथा कानून अपने हाथ में लेने वाले लोगों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
किसी भी व्यक्ति के विरूद्ध अपमानजनक व्यवहार कानूनन अपराध
पुलिस का कहना है, कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार कानूनन अपराध है। घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः चंदौली में दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई