मुजफ्फरनगर के खतौली में बीच सड़क पर युवतियों के सा

खतौली में रील के चक्कर में बीच सड़क पर छात्राओं को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

Man Arrested for Obscene Dance in Front of Schoolgirls on Road

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर चंद व्यूज और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मर्यादा की दीवार लांघना एक युवक को भारी पड़ गया। मुजफ्फरनगर के खतौली में बीच सड़क पर युवतियों के सामने अश्लील डांस करने और उनका रास्ता रोकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए माफी मांगता नजर आया।

बीच सड़क पर छात्राओं का घेरा था रास्ता, राहगीर भी हुए परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा था कि एक युवक बीच सड़क पर बेहद अशोभनीय डांस मूव्स कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो छात्राओं ने किनारे से निकलने की कोशिश की, लेकिन युवक लगातार अपनी हरकतों से उनका रास्ता घेरता रहा। युवक की इस बदतमीजी से असहज होकर दोनों छात्राएं पीछे लौट गईं और कुछ दूरी पर खड़ी रहीं। जब युवक वहां से हटा, तभी वे आगे बढ़ सकीं। वीडियो में कई अन्य राहगीर भी उसकी इन हरकतों के कारण काफी परेशान और असहज दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई थी।

रतनपुरी का रहने वाला है आरोपी रोबिन, इन धाराओं में हुआ चालान

मामले की गंभीरता को देखते हुए खतौली पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की। गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मखेड़ी निवासी रोबिन (पुत्र संजय) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की बड़ी पहल: यूपी में संपत्ति पंजीकरण, नामांतरण और भूमि रिकॉर्ड होंगे पूरी तरह डिजिटल