नौकरी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश)। बरदह थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और नौकरी के संबंध में पूछने पर गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
15 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना बरदह में लिखित तहरीर दी
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना बरदह में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि आलोक कुमार उपाध्याय ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती द्वारा नौकरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की तथा जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर बरदह थाने में मु0अ0सं0 284/2026, धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत आलोक कुमार उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी को बरदह थाने से करीब शाम 7:15 बजे किया गिरफ्तार
इसके बाद 16 अगस्त को उपनिरीक्षक संजय कुमार ने हमराह कांस्टेबल योगेश दुबे के साथ सूचना के आधार पर आरोपी को बरदह थाने से करीब शाम 7:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार उपाध्याय पुत्र धर्मनारायण उपाध्याय, निवासी 808 हुसैनाबाद, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः रिको ग्रोथ सेंटर में युवक की संदिग्ध मौत,हत्या की आशंका से मचा हड़कंप