नवानगर थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति के साथ एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले एक परिचित ने ही मानवता को शर्मसार करते हुए महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर 2026 की है। पीड़िता ने नवानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करने वाला परिचित दिनेश कुमार वर्मा (निवासी ग्राम इटमा) उसके घर आया था। इस दौरान उसने अकेली पाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।
पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता की शिकायत पर नवानगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और 353(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी का नाम: दिनेश कुमार वर्मा (पिता दादेराम वर्मा, उम्र 39 वर्ष) निवासी: ग्राम इटमा, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (म.प्र.)
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका जिला अस्पताल बैढ़न में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल पचौर भेज दिया गया है।इस सनसनीखेज क्राइम मामले में नवानगर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक और उनकी टीम (उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश तिवारी, बृजेंद्र यादव, आरक्षक सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह बघेल, विकास तोमर तथा महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा) की भूमिका बेहद सराहनीय रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को कानून के शिकंजे में पहुंचाया।
यह भी पढ़ेंः जसवंतनगर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, 79 छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर