राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र की विचलित कर देने

भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर काटा कान

Man Brutally Attacked with Knife in Bhopal

भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र की विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान युवक का दायां कान कट गया।

पीड़ित युवक की हालत गंभीर

बदमाशों ने युवक के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। खून से लथपथ युवक को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान अल्ताफ राजा के रूप में हुई है, जो भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है।

घर लौट रहा था तब हमला

जानकारी के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब अल्ताफ चौक बाजार से अपने घर लौट रहा था। नूर महल रोड पर आरोपी अमन नेपाली और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने हमला करते समय कहा कि "तुझे ऐसा मारेंगे कि नजीर (मिसाल) बन जाएगा।" इस दुश्मनी के पीछे के सटीक कारणों की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से काफी तनाव और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/runway-repair-delayed-as-heat-slows-airport-work/149200

इंदौर एयरपोर्ट रन-वे के री-कार्पेटिंग प्रोजेक्ट में भीषण गर्मी से हो रही देरी