बिजनौर के एक होटल में पति द्वारा अपनी पत्नी को दूस

बिजनौर के चांदपुर में होटल में पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ने पर हंगामा

Man Catches Wife With Another Man In A Hotel In Bijnor's Chandpur

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के चाँदपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखने के बाद पति द्वारा हंगामा कर दिया बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने ले गई।मामले में पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी और एक अन्य युवक पर तहरीर

तहरीर में पति ने पत्नी और एक अन्य युवक के बीच कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही पति ने कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।इस मामले से जुड़ी एक तहरीर और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पत्नी करती है आए दिन पति को फसाने की कोशिश

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आई है। पति ने अपनी ही पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया की पत्नी गलत कार्य करती है और आए दिन उन्हें फसाने की कोशिश में रहती है। आज पति ने अपनी पत्नी को होटल में जाकर रंगो हाथो दूसरे व्यक्ति के साथ पकड़ लिया और उसकी वीडियो बना ली। 

पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू

मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पति ने जमकर हंगामा किया और उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर आरोपियों को थाने में ले आई। फिलहाल पुलिस पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरबा के कटघोरा में जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़़ा-गला शव