बलिया में एक युवक कथित प्रेमिका को साथ ले जाने की

प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Man climbs tower demanding to take girlfriend along; high drama ensues

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया में अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए टावर पर चढ़ने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला गड़वार थाना क्षेत्र का है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में स्थित विद्युत के ट्रांसमिशन टावर पर रविवार की सुबह एक युवक चढ़ कर कथित प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए।

ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ कर किया हंगामा शुरू

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई व युवक को नीचे उतारने के लिए मान मन्नोवल करने लगे। गोंडा जनपद के थाना धानेपुर के विरतीयन पुरवा गांव निवासी युवक आकाश शुक्ला (20)वर्ष पुत्र रक्षा राम शुक्ला रविवार की सुबह ही हरिपुर गांव स्थित ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर मौके पर खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान व ग्रामीण जुट गए। 

दो महीने साथ रहने के बाद प्रेमिका चली आई थी अपने गांव

इसकी सूचना पीआरवी व थाने पर दी गई। युवक ने आरोप लगाया कि गड़वार थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की से सोशल साइट् इंस्टाग्राम पर चार महीने पहले से उसकी बात चीत हो रही थी। आरोप लगाया कि उसकी कथित प्रेमिका अपना घर छोड़कर उसके साथ उसके गांव चली गई और वहां जाकर मंदिर में विवाह कर लिया। दो महीने साथ रहने के बाद प्रेमिका अपने गांव चली आई।

काफी समझाने के बाद युवक को नीचे उतारने को मनाया

युवक उसको अपने साथ ले जाने के लिए युवती के घर आया तो उसके परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे तथा युवती को उसके साथ ले जाने से मना करने लगे। जिससे नाराज होकर युवक विद्युत के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक की बात सुनकर पुलिस ने कथित पत्नी व उसके परिजनों को अपने साथ लेकर टावर के पास आई। काफी समझाने बुझाने व मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारने पर मनाया। पुलिस युवक व उसकी प्रेमिका के परिजनों को थाने लेकर चली आई।

यह भी पढ़ेंः   मंदसौर में फूल तोड़ने निकले युवक की धारदार हथियार से हत्या, दहशत में लोग