अधूरे पुल के निर्माण की मांग, 15 मार्च तक काम शुरू न हुआ तो कूदने की चेतावनी
रीवा। शहर में अधूरी सड़क-पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत गढ़ा 138 निवासी धनेश सोनकर कलेक्ट्रेट रेट पहुंचा और जमीन पर लेट-लेटकर दंडवत परिक्रमा करने लगा।
हाथ में नारियल और बढ़ता रहा आगे
युवक हाथ में नारियल लेकर परिसर में आगे बढ़ता रहा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए। धनेश का कहना है कि उसके क्षेत्र में सड़क और पुल का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्ट्रेट की छत से कूदने की चेतावनी
युवक ने चेतावनी दी है कि यदि 15 मार्च तक सड़क-पुल का काम शुरू नहीं किया गया, तो वह कलेक्ट्रेट की छत से कूदकर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाएगा। इस बयान के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने युवक को समझाइश दी और ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर संबंधित विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-over-nukes-claims-credit-for-stopping-indo-pak-war/145704