भागलपुर में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने

भागलपुर में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Man Dies Due to Lightning Strike During Rain in Bhagalpur

भागलपुर (बिहार)। जिले में शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत की है।

मृतक की पहचान मुन्नीलाल तांती के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि वह सुबह विक्रमशिला रेलवे स्टेशन से अजीमगंज-कटवा पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे। उन्हें मिर्जाचौकी सामान लेने जाना था। इसी दौरान रास्ते में अचानक वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से गई जान

मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता रोजमर्रा के काम से मिर्जाचौकी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जनप्रतिनिधियों में पूर्व मुखिया दीपांकर कुमार उर्फ बबलू, मुखिया अनुराग जैता उर्फ डब्लू तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरू योजक भी घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर

सभी ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को शीघ्र सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ेंः    खरगौन के महेश्वर नर्मदा घाट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय 24 वर्षीय युवक की डूबकर मौत