दिल्ली के तिगरी में पानी की किल्लत के बीच पंप ठीक

नई दिल्ली के तिगरी में जल संकट: वायरिंग ठीक करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Man Dies of Electrocution While Fixing Water Pump

नई दिल्ली। तिगरी में अपने घर के पास पानी के पंप की वायरिंग जोड़ते समय बिजली का झटका लगने से 39 वर्षीय अरमान नाम के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जल प्राधिकरण के कार्यालय में बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय महिला ने सुनाई पानी की किल्लत और परिवार की पीड़ा

घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय निवासी प्रीति ने कहा, "पानी की समस्या की वजह से एक नौजवान की मौत हो गई। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।" उन्होंने आगे आरोप लगाया, "हम एक महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। हम उनके कार्यालय भी गए, लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे हैं।"

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा, "आज उसके साथ हुआ है, कल हमारे साथ भी हो सकता है। उसके बच्चे बहुत छोटे हैं। हम एक महीने से पानी खरीद रहे हैं।" स्थानीय पुलिस के बयान के मुताबिक, अरमान को उसके परिजन तुरंत बत्रा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से बढ़ई था और उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। शव को मुर्दाघर में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: कक्षा 11 के छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार