छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारख

बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत, गांव में मातम

Power Repair Accident Claims Youth's Life

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारखोह में बिजली की खराबी ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घर की बाड़ी में ठीक कर रहे थे बिजली कनेक्शन

जानकारी के अनुसार, ग्राम अंधियारखोह निवासी मनोहर सिंह सर्राटी अपने घर की बाड़ी में लगे बिजली कनेक्शन की खराबी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक चालू विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि मनोहर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में मातम छा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिजली विभाग की लोगों से अपील

घटना के बाद विद्युत विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी खराबी को स्वयं ठीक करने का प्रयास न करें। ऐसे कार्य हमेशा प्रशिक्षित लाइनमैन या अधिकृत इलेक्ट्रीशियन से ही कराएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े: इटावा में संदिग्ध आत्महत्या मामला: कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज