आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में बंद पड़े पेट्रोल प

आबूरोड में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Man found dead inside car in Abu Road, police begin investigation

सिरोही,(राजस्थान)। आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 स्थित मावल वासडा जाने वाले सर्विस रोड के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मौके से कीटनाशक की खाली बोतल बरामद

पुलिस के अनुसार मौके से एक कीटनाशक दवा की खाली बोतल बरामद हुई है। वहीं प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक ने मौत से पहले शराब का भी सेवन किया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

डेयरी में दूध सप्लाई का कार्य करता था मृतक

मृतक की पहचान 36 वर्षीय भागीरथ सिंह पुत्र सजूभा राजपूत, मूल निवासी मूली (सुरेंद्रनगर, गुजरात) एवं हाल निवासी पालनपुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से अपने दो टैंकरों के माध्यम से डेयरी में दूध सप्लाई का कार्य करते थे। साथ ही पालनपुर हाईवे पर एक भवन निर्माण स्थल पर फर्नीचर का कार्य भी कर रहे थे।

पत्नी का पहले ही हो चुका है निधन

परिजनों के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं तथा उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम एवं अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल रीको थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर खराब ट्रेलर से 10 किलोमीटर लंबा जाम, यात्री परेशान