थाना खरगूपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद

वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद

Man Held With Illegal Pistol During Vehicle Check

गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। थाना खरगूपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कौव्वापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान असिधा गांव की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कमरुद्दीन उर्फ छैलू पुत्र फकरुद्दीन निवासी ग्राम लोनावा दरगाह, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा बताया।

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना खरगूपुर में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, कांस्टेबल पंकज प्रेमी, कांस्टेबल ऋषिकेश यादव तथा कांस्टेबल अजीत निषाद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुई भगवान की मूर्तियां