औद्योगिक नगरी कोरबा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करत

मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, मालगाड़ी की चपेट में आया; एक पैर कटा

Railway Track Accident Leaves Man Hurt

कोरबा {छत्तीसगढ़}: औद्योगिक नगरी कोरबा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय कथित लापरवाही के कारण एक गंभीर रेल हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पवन टॉकीज फाटक के पास मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था ट्रैक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सामने मालगाड़ी आने पर लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाकर और आवाज देकर उसे सतर्क करने की कोशिश की, लेकिन युवक का ध्यान मोबाइल पर होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक ट्रैक के किनारे गिर गया और दर्द से तड़पता रहा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर युवक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान बरमपुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पटेल के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: घर से निकला था अंडा खरीदने, अगले दिन नहर में मिला 17 वर्षीय हर्षित का शव; जांच में जुटी पुलिस