जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,

मडिगमा में ससुर और सालों ने मिलकर ली दामाद की जान, रस्सी से घोंटा गला

Man Killed by Father-in-Law and Brother-in-Laws

सिंगरौली। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुर ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बरगवां थाना क्षेत्र के मडिगमा गांव की है। बताया जा रहा है कि दामाद अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने पहले दामाद की नाक पर घूंसा मारा, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा।

सालों ने रस्सी से घोंटा गला

इसके बाद दोनों सालों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय सभी एक ही कमरे में मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-man-arrested-for-assault-honeytrap-plot/150637

समधन से दुष्कर्म कर 'हनीट्रैप' के लिए बना रहा था दबाव, आरोपी गिरफ्तार