नरसिंहपुर के एनएच-44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मो

नरसिंहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत, चालक फरार

Man Riding Moped Dies After Hit by Unknown Vehicle in Narsinghpur

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डांगीढाना ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोपेड सवार एक 39 वर्षीय युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

गौशाला से लौटते समय डांगीढाना ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरली पौंडी निवासी लखन मेहरा पिता भागचंद मेहरा 39 वर्ष सहजपुरा स्थित गौशाला में कार्यरत थे। मंगलवार रात को वे गौशाला से वापस लौटते वक्त किसी साथी को छोड़ने मोपेड से डांगीढाना आए थे। जिसे छोड़ने के बाद वे अपने घर मुरली पौंड़ी जा रहे थे, तभी रात करीब 10:30 बजे डांगीढाना ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने लहूलुहान अवस्था में युवक को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाक्टर  ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार को अस्पताल पुलिस चौकी ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए मर्ग डायरी स्टेशनगंज थाना भेजी जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः   इटावा में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई महिला श्रद्धालु की मौत