सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वा

वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Man Shot Dead in Broad Daylight at Tea Stall in Supaul

सुपौल (बिहार)। सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 में रविवार दोपहर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी गोपाल मंडल के 32 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने पहुंचकर उन पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए।

पुरानी रंजिश का आरोप, नामजद आरोपी की तलाश तेज

सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एसपी सरथ आर. एस. ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए गांव के अर्जुन मंडल पर आरोप लगाया है। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में डॉक्टरों पर बढ़ते हमले, एसिड अटैक के बाद मेडिकल बिरादरी में भारी आक्रोश