नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में खेत जोतने के विव

नालंदा में खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को मारी गोली

Man Shot During Land Dispute in Nalanda, Investigation Underway

नालंदा,(बिहार)। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बीघा गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बदमाशों ने रौशन यादव को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल भी बरामद कर जब्त कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि खेत जोतने को लेकर विवाद के दौरान शिशुपाल सिंह ने गोली चलाई। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही गोली चली और अपराधियों को संरक्षण दिया गया।

खेत जोतने को लेकर हुई कहासुनी

घायल रौशन यादव ने भी बताया कि खेत जोतने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन पर गोली चला दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और बरामद हथियार को जांच के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः आंगनबाड़ी केंद्र में शराबखोरी के आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग