आजमगढ़ में कूटरचित दस्तावेजों से व्यक्तिगत विवरण ब

कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार, जहानागंज पुलिस ने भेजा जेल

Man Wanted in Fake Documents, Dual Passport Case Arrested

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जहानागंज थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंदे बार्डर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

कूटरचित दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने की जांच

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पासपोर्ट धारक सलमान अहमद पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी सलेमपुर, थाना जहानागंज के संबंध में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पासपोर्ट एक्ट में मुकदमा, BNS की धाराएं बढ़ीं

इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान (28) को सुबह करीब 7:45 बजे मंदे बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अच्छेलाल यादव, हेड कांस्टेबल अमरेश सिंह और आरक्षी विवेक गोंड शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   कोरबा में सरेआम चाकूबाजी और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त