मणिपुर में जनगणना से पहले NRC लागू करने की मांग, खुराई में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली
इम्फाल (मणिपुर)। खुराई अपुनबा क्लब की महिला सदस्यों ने शनिवार को लमलॉन्ग बाजार में मशाल रैली निकाली। उन्होंने आने वाली जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को लागू करने और उसे अपडेट करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने NRC प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए अधिकारियों से जनगणना शुरू होने से पहले उनकी चिंताओं पर ध्यान देने की अपील की।
JFD ने तेज किया आंदोलन, कई इलाकों में निकलीं मशाल रैलियां
इससे पहले, 16 अगस्त को 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (JFD) ने मणिपुर के मुख्य इलाकों में अपने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए थे और जनगणना से पहले NRC को अपडेट करने की मांग की थी। इस आंदोलन के तहत राज्य भर में कई जगहों पर मशाल रैलियां निकाली गईं। JFD की अपील के बाद, जिसमें लोगों से डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस तक मार्च करने और सरकार पर जनगणना को टालने का दबाव बनाने के लिए कहा गया था, उरीपोक-कांगचुप रोड, टिड्डिम रोड, कोंगबा रोड और खुराई-लमलॉन्ग में प्रदर्शन मार्च निकाले गए।
NRC अपडेट और IDPs के पुनर्वास तक जनगणना रोकने की मांग
प्रदर्शन के दौरान, लोगों ने नारे लगाए कि जब तक NRC अपडेट नहीं हो जाता और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDPs) को फिर से बसा नहीं दिया जाता, तब तक जनगणना नहीं होनी चाहिए। मीरा पैबी समूहों सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं से परामर्श के बाद प्रदर्शनों को तेज करने का निर्णय लिया गया।"
20 अगस्त को इम्फाल में प्रदर्शन, पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
इसके अलावा, 20 अगस्त को इम्फाल में JFD के आह्वान पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जनगणना से पहले NRC को लागू करने और अपडेट करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने जनगणना और NRC प्रक्रिया को लेकर समूह की चिंताओं को उजागर करते हुए कहा, "हमने राज्य सरकार से जनगणना न कराने का आग्रह किया था क्योंकि राज्य के हालात ठीक नहीं हैं।
प्रदर्शनकारी बोले- पहले NRC हो, फिर कराई जाए जनगणना
सरकार ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि कुछ विधायक केंद्र सरकार से मिलेंगे, लेकिन इस तरह से काम नहीं चलता। हमें जनगणना से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पहले NRC होना चाहिए और बाहरी लोगों को बाहर निकाला जाना चाहिए। सरकार का काम जीवन और संपत्ति की रक्षा करना है।" (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: मणिपुर में NRC विवाद के बीच स्कूल-कॉलेज 22 अगस्त तक बंद