सुपौल जिला स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रेम प्रसंग के

गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक और विवाहिता, ससुर के पहुंचने पर हुआ जमकर हंगामा

Married Man and Woman Caught at Triveniganj

सुपौल (बिहार)। जिले के त्रिवेणीगंज शहर के एक गेस्ट हाउस में कथित रूप से इश्कबाजी करने पहुंचे शादीशुदा युवक और विवाहिता युवती की मुलाकात उस समय हंगामे में बदल गई, जब इसकी भनक युवती के ससुर को लग गई। सूचना मिलते ही ससुर गेस्ट हाउस पहुंच गए। कमरा नंबर 204 में दोनों के मौजूद होने की बात सामने आने के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

किसी व्यक्ति ने ससुर को दी सूचना

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि होटल परिसर से लेकर एनएच 327 ई तक लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, जदिया वार्ड 3 निवासी एक युवक की पत्नी और जदिया वार्ड 2 निवासी एक युवक गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 204 में मौजूद होने की सूचना महिला के ससुर को मिली थी। बताया जा रहा है, कि शादीशुदा युवक और विवाहिता युवती के बीच कथित रूप से चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते दोनों गेस्ट हाउस पहुंचे थे। महिला के ससुर के अनुसार किसी व्यक्ति ने उन्हें उनकी पतोहू के एक अन्य युवक के साथ गेस्ट हाउस में होने की जानकारी दी।

गेस्ट हाउस के बाहर लोगों की भीड़

इसके बाद वह तत्काल होटल पहुंचे। कमरे में महिला और युवक को मौजूद देखने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही गेस्ट हाउस के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते एनएच 327 ई पर भी लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर मौजूद लोग अपने मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। इसके बाद युवक-युवती से संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा।

विवाहिता युवती से बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ा

वीडियो पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, विवाहिता पिछले पांच-छह माह से जदिया बाजार में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस दोनों को थाना ले गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विवाहिता युवती से बॉन्ड भरवाने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः दहेज में बाइक और नकदी का लालच, ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास