अमेठी में बसपा नेता की कार पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, पिस्टल निकालते ही भागे हमलावर
अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी में देर रात बाजार से घर की तरफ जा रहे हैं कार सवार बसपा नेता शशिकांत तिवारी तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया बदमाशों ने लाठी डंडे और ईंट पत्थरो से हमला कर कार को तोड़ दिया। बसपा नेता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बसपा नेता ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शशिकांत तिवारी ने गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के करीबियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
शनिवार रात 10:30 की घटना
दरअसल, ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है जहाँ बीती रात 10:30 बजे बसपा नेता शशिकांत तिवारी निवासी वार्ड नं 22 अपनी कार से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और लाठी डंडों ईंट पत्थरो से कार पर हमला कर दिया। बसपा नेता शशिकांत तिवारी ने तत्काल अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।देर रात ही शशिकांत तिवारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राकेश प्रताप सिंह के बयान के विरोध के कारण हुआ हमला
बसपा नेता का आरोप है, कि 2 दिन पहले गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक लाइव आकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उसके बाद ही उन पर हमला किया गया है। बसपा नेता ने अपनी तहरीर में सपा विधायक की टीम पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। बसपा नेता शशिकांत तिवारी पूर्व में बसपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं इसके साथ ही उनकी पत्नी रागिनी तिवारी 2022 में अमेठी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिले में बसपा के बड़े नेताओं में उनकी पहचान है।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में सर्पदंश से युवक की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया