नालंदा में लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान
नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय चौक के पास गुरुवार की सुबह स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग के गुब्बार ने देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये की दो सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा गोदाम में रखा अन्य सामान भी जल गया। संचालक के अनुसार, कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है।
पांच दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में बुझाई आग
संचालक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को जलने से बचा लिया गया। संचालक सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों आग के गुब्बार को देखकर इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद आगजनी की घटना की जानकारी मिली। फायर पुलिस के अनुसार अभी संचालक की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- औरंगाबाद में अवैध गिट्टी लदे दो हाइवा जब्त, 25 लाख का जुर्माना