दिवाली की रात बाइक गैरेज में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
सारण: बिहार के सारण जिले के परसा में दिवाली की रात शंकरडीह गांव स्थित एक बाइक गैरेज में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास के घरों और दुकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया।
दिवाली की रात अचानक लगी आग
यह घटना परसा थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव की है। दिवाली की रात जब लोग दीपोत्सव की खुशियां मना रहे थे, तभी एक बाइक गैरेज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बाइक के स्पेयर पार्ट्स समेत सामान जलकर राख
गैरेज से उठती आग की लपटों को देखकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गैरेज में रखे बाइक के स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे।
लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: दीपावली की रात दो घरों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख