बिजनौर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के बुखारा चुंगी रविदास मंदिर के पास हर्ष कुमार नामक व्यक्ति की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। हर्ष कुमार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपेट देखकर आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
दुकान में रखा कई लाख का सामान जलकर राख
बता दें फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाती तब तक हर्ष कुमार का दुकान में रखा कई लाख का सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, आग लगने के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी कोतवाली शहर का कहना है, कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः रायबरेली में दिवाली के बाद बिगड़ी हवा की सेहत, AQI 165 पहुंचा