गाज़ियाबाद शहर के न्यू बस स्टैंड रैपिड मेट्रो स्टे

गाज़ियाबाद के ऑटो वर्कशॉप में भीषण आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक

Massive Fire Breaks Out at Ghaziabad Auto Workshop

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश)। शहर के न्यू बस स्टैंड रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार तड़के 'न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स' वर्कशॉप में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

दमकल विभाग के अनुसार, आग रैपिड मेट्रो स्टेशन, न्यू बस स्टैंड, हिंडन धर्म कांटा के पास स्थित 'न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स' वर्कशॉप में लगी थी। नुकसान के पैमाने और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए गाज़ियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल कुमार ने कहा, "आज सुबह करीब 5 बजे हमें सूचना मिली कि मेरठ रोड पर स्थित 'न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स' वर्कशॉप में आग लग गई है। तत्काल हमारी दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dial-112-emergency-service-launched-to-speed-up-police-response/206481

बलरामपुर में डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना