जौनपुर में सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान
जौनपुर,(उत्तर प्रदेश)। जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसत गांव स्थित परी सरसों तेल कम्पनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट
इस हादसे में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
चार घंटे तक चला राहत एवं बचाव अभियान
दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने लगातार चार घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री में रखा सरसों तेल, मशीनें, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ेंः बिहार की विरासत को वैश्विक पहचान, 16 जीआई टैग उत्पादों ने बढ़ाया राज्य का गौरव