अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में हिंद टेंट हाउस के गो

अमेठी में हिंद टेंट हाउस में भीषण आग, 30-35 लाख रुपये का सामान जलकर राख

Massive Fire Breaks Out at Tent House in Amethi, Goods Worth ₹30-35 Lakh Destroyed

अमेठी,(उत्तर प्रदेश)। के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे में आज सुबह करीब चार बजे अज्ञाक्त कारणों से हिंद टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये का टेंट और सामान जलकर राख हो गया। दमकल और पुलिस की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हई है।

सुबह करीब 4 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे का है। जहाँ दो किलोमीटर दूर कपूरीपुर गांव के रहने वाले माशूक अली का टेंट हाउस की दुकान है। आज सुबह करीब 4 बजे हिंद टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सुबह मार्निंग वाक पर निकले स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देखी। उन्होंने तुरंत टेंट हाउस के मालिक माशूक निवासी कपूरीपुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर माशूक ने आग देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा टेंट, कुर्सी, साउंड सिस्टम और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना

दुकानदार माशूक के अनुसार आग में लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। शुरुआती आकलन में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः चंदौली में 35 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति, स्थानीय युवक संजय ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान