राजधानी में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 7 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार
भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार शाम फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि काले धुएं का घना गुबार करीब 7 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विकराल हुआ, बढ़ा आग का तांडव
जानकारी के अनुसार, आईएसबीटी के सामने हकीम होटल के पीछे स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं के ऊंचे-ऊंचे गुबार उठने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
तेजी से फैली आग, जांच जारी
मौके पर आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। फर्नीचर और लकड़ी का सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/second-chance-for-class-9-and-11-students-supplementary-exams-scrapped/143894