शहर के औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित नरवल इलाक

इंदौर के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में काले धुआं से भरा आसमान

इंदौर के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में काले धुआं से भरा आसमान

इंदौर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित नरवल इलाके में रविवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम को रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना की गईं। फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक का कच्चा माल और तैयार उत्पाद होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फिर चला राहत का काम

दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्लास्टिक जलने के कारण पैदा हुए जहरीले और घने काले धुएं से आसपास के रहवासियों और मजदूरों को सांस लेने में कठिनाई हुई।

जनहानी की खबर नहीं

फैक्ट्री के पास ही मजदूरों के क्वार्टर स्थित थे, जिस कारण प्रशासन और फायर टीम की प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने की आशंका है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि दमकल विभाग और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fire-safety-lapses-exposed-in-indore-hospitals/151091

इंदौर के 12 बड़े अस्पतालों में फायर सेफ्टी की बड़ी लापरवाही उजागर