पिलखुवा की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, औद्योगिक इकाइयों तक पहुंची लपटें
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले के पिलखुवा के अर्जुन नगर इलाके में सोमवार को झुग्गी बस्ती में आग लग गई। आग पास के दो औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अभी तक कोई हताहत नहीं
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद करीब 40 झुग्गियों को बचा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां लगाई गई है।
अधिकारियों ने कहा- स्थिति नियंत्रण में
शर्मा ने कहा, "यहां एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। 8 दमकल गाड़ियों की मदद से 40 झुग्गियों को बचा लिया गया है। आग पास की दो औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई थी। आग पर काबू पाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/imd-issues-severe-heatwave-alert-for-north-and-central-india/179519