भोपाल के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
भोपाल (मध्यप्रदेश)। राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को भीषण आग लगने के मामला सामने आया है। आग लगने इस घटना में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। सब फायर ऑफिसर इफ्तिखार खान ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भोपाल के लालघाटी एरिया स्थित 'भोज इन' रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने के बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, कोई हताहत नहीं
इफ्तिखार खान ने आगे दमकल कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना होते होते टल गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन आग लगने से हुए कुल नुकसान का आंकलन कर रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि रेस्टोरेंट से धुंआ निकलता देख तुरंत बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी CJP का धरना समाप्त