Shankaracharya controversy : शंकराचार्य स्वामी अवि

'धर्म के कार्यों में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा...',स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोलीं मायावती

'धर्म के कार्यों में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा...',स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोलीं मायावती

Shankaracharya controversy : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती की एंट्री हो गई है. उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया. मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी किसी भी धर्म के पर्व, त्योहार, पूजापाठ, स्नान आदि में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप एवं प्रभाव पिछले कुछ वर्षों से काफी बढ़ गया है, जो नये-नये विवाद, तनाव व संघर्ष आदि का कारण बन रहा है.

उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, तथा इन सबको लेकर लोगों में दुख एवं चिन्ता की लहर स्वाभाविक है. वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्म को राजनीति तथा राजनीति को धर्म से जोड़ने के कई ख़तरे हमेशा बने रहते हैं तथा प्रयागराज में स्नान आदि को लेकर चल रहा विवाद, एक-दूसरे का अनादर व आरोप-प्रत्यारोप इसका ताजा़ उदाहरण है. इससे हर हाल में ज़रूर बचा जाना ही बेहतर. 

'कानून धर्म को राजनीति से दूर रखता है'

मायावती ने कहा कि वैसे भी देश का संविधान व क़ानून ईमानदारी से जनहित व जनकल्याणकारी कर्म को ही वास्तविक राष्ट्रीय धर्म मानकर राजनीति को धर्म से तथा धर्म को राजनीति से दूर रखता है, जिस पर सही नीयत व नीति से अमल हो, ताकि राजनेतागण अपना सही संवैधानिक दायित्व, बिना किसी द्वेष व पक्षपात के, सर्वसमाज के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हित में ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभा सकें. अतः प्रयागराज में स्नान को लेकर चल रहा कड़वा विवाद आपसी सहमति से जितना जल्द सुलझ जाये उतना बेहतर. 

यह है मामला

आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पालकी पर बैठकर जा रहे थे. प्रशासन ने रोक लिया. प्रशासन का कहना था कि अत्यधिक भीड़ होने की वजह से उन्हें रोका गया. उनसे पालकी से उतरकर स्नान के लिए जाने को कहा गया. यह आरोप लगा कि उनके अनुयायियों के साथ धक्का मुक्की हुई. इसके बाद शंकराचार्य नाराज हो गए. स्नान किए बिना ही वे धरने पर बैठ गए. उनके धरने पर बैठे हुए सात दिन हो चुके हैं. इसी पर ही नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-flags-off-amrit-bharat-trains-said-left-and-congress-have-failed/106063