फिर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध कॉम्प्लेक्स जमींदोज
मेरठ (उत्तर प्रदोश)। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में खिर्वा चौराहे के पास बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे अवैध कॉम्प्लेक्स पर एमडीए का बुलडोजर गरज गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
कई बार नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य रहा जारी
एमडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ता को कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल एमडीए ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े: कादीपुर में चौपाल लगाकर पूर्व विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश