भोपाल में मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग

खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले से मेडल और प्रशस्ति पत्र गायब

Police Investigation

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी से सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के 74 बंग्ला सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने किसी नकदी या गहनों के बजाय मंत्री को मिले मेडल, ट्रॉफियां और प्रशस्ति पत्रों पर हाथ साफ किया है।

​इस समान पर चोर ने किया हाथ साफ

स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर वहां रखीं कीमती ट्रॉफियां, मोमेंटो (स्मृति चिन्ह), शील्ड और महत्वपूर्ण प्रशस्ति पत्र लेकर गायब हो गये। बताया जा रहा है कि यह वारदात 3 अप्रैल की रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा बाद में हुआ।

​सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

​यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि यह एक हाई-प्रोफाइल वीआईपी इलाके में हुआ है, जहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। सुरक्षा घेरे के बावजूद चोरों का स्टोर रूम तक पहुंचना और बेखौफ होकर सामान ले जाना पुलिस और प्रशासन की सतर्कता पर बड़े सवाल खड़ा करता है।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

​घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

​बंगले में आने-जाने वालों पर संदेह

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है जो बंगले की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हो या जिसका वहां आना-जाना रहा हो। स्टोर रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त करने में कठिनाई आ रही है। ​फिलहाल, पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं।

यह भी पढ़े: MP में डॉक्टरों से 1.6 करोड़ की सोना ठगी

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-doctors-duped-of-16-cr-in-gold-scam/155199