उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान म

योगी सरकार में यूपी में मेडिकल शिक्षा का विस्तार, 36 से बढ़कर हुए 85 मेडिकल कॉलेज

Medical Education Expands in UP Under Yogi Govt with 85 Colleges

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। डॉक्टर बनने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए योगी सरकार ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश में नीट यूजी-2026 की दूसरी काउंसलिंग 14 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसी बीच मेडिकल शिक्षा के विस्तार के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2017 में प्रदेश में 36 मेडिकल कॉलेज थे और एमबीबीएस की 4,690 सीटें थीं। वहीं 20 अगस्त 2026 तक मेडिकल कॉलेजों की संख्या 85 और एमबीबीएस सीटें 13,600 पहुंच गई हैं। यानी आठ वर्षों में 49 नए मेडिकल कॉलेज और 8,910 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों का विस्तार हुआ है।

राजकीय और निजी क्षेत्र में सीटों की संख्या में भारी इजाफा

मेडिकल शिक्षा के विस्तार में राजकीय क्षेत्र की भूमिका सबसे अहम रही है, जहां वर्ष 2017 के 15 राजकीय मेडिकल कॉलेज बढ़कर 45 हो गए हैं और सरकारी सीटों की संख्या 1,990 से बढ़कर 5,350 हो गई है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी 21 से बढ़कर 40 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं और निजी एमबीबीएस सीटें 2,700 से बढ़कर 8,250 तक पहुंच चुकी हैं। डीजी मेडिकल एजुकेशन नेहा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के साथ चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, नर्सिंग कॉलेजों और छात्रावासों जैसी परियोजनाओं के विकास से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की क्षमता बढ़ रही है।

नीट यूजी-2026 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 14 सितंबर से

मेडिकल शिक्षा के बढ़ते अवसरों के बीच उत्तर प्रदेश में नीट यूजी-2026 की द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 14 सितंबर से शुरू होगी और 25 सितंबर तक चलेगी। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम के अनुसार राजकीय एवं निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 सितंबर शाम पांच बजे से 17 सितंबर सुबह 11 बजे तक होगा। मेरिट सूची 17 सितंबर को जारी की जाएगी, च्वाइस फिलिंग 17 सितंबर शाम पांच बजे से 19 सितंबर शाम पांच बजे तक होगी और सीट आवंटन परिणाम 21 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, 25 हजार रुपये का पुरस्कार