मेरठ के सर्किट हाउस में रील बनाने के दौरान मधुमक्ख

सर्किट हाउस में मधुमक्खियों का लोगो पर हमला, रील बनाने के दौरान छत्ते से छेड़छाड़ पर मची भगदड़

Honeybee attack at Meerut Circuit House

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई।

हमले में अभिनव नाम के युवक को करीब 50 डंक लगे, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा कई स्कूली पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया ।

पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

इस घटना से सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं । यहां वीवीआइपी मूवमेंट रहता है। बावजूद इसके बाहरी लोग यहां आकर रील बनाने और अनावश्यक रूप से घूमते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ सांप कांड में बड़ा फैसला, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा