मध्यप्रदेश के खंडवा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर

गणतंत्र दिवस की शुभकामना देकर चलते बने मंत्री विजय शाह

फाइल फोटो

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम मनाया गया। यहां प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने झंडा फहराया। मंत्री ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी इस आयोजन को देखने यहां पहुंचे हुए थे।

मंत्री शाह ने प्रदेश वासियों के नाम पढ़ा मुख्यमंत्री के संदेश

मंत्री शाह ने प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने आसमान में तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे छोड़कर गणतंत्र का जश्न मनाया। वहीं, जिला पुलिस बल ने हर्ष फायर किया, जिसके बाद मंत्री शाह द्वारा परेड की सलामी ली गई। इधर, स्कूली बच्चों ने भी ग्राउंड पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो वहीं कई विभागों ने अपने अपने विभाग की झांकी भी निकाली।

मीडिया से बनाए रखी दूरी

इसके बाद मंत्री शाह मीडिया से बात किए बगैर ही जाने लगे, और पुलिस द्वारा मीडिया को उनसे दूर रखने के प्रयास किए जाते रहे। हालांकि इस दौरान मंत्री शाह केवल गणतंत्र दिवस का शुभकामना संदेश देकर चलते बने।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/udreka-singh-becomes-indias-fastest-female-ice-skater-with-khelo-india/130767

मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक