Umaria में सोशल मीडिया के लिए 'किडनैपिंग रील' बनात

उमरिया में वारदात, रील बनाने के बहाने नाबालिग की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Viral Crime Case

उमरिया। जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए 'किडनैपिंग रील' यानि कि अपहरण का वीडियो बनाने के बहाने एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर को जंगल ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उमरिया जिले की मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और मामले में संलिप्त दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। ​बताया जा रहा है कि वारदात की वजह मुख्य आरोपी की महिला मित्र से मृतक का बातचीत करना था।

​इस तरह रची साजिश

​पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ित को जंगल ले जाने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने का सहारा लिया। उन्होंने पीड़ित को झांसा दिया कि वे जंगल में एक 'किडनैपिंग वीडियो' बनाना करना चाहते हैं। किशोर उनकी बातों में आ गया और उनके साथ सुनसान जंगल में चला गया।

​यह थी हत्या की असली वजह

​जांच के अनुसार, इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह कोई रील बनाना नहीं, बल्कि आपसी रंजिश थी। आरोपियों में से एक की महिला मित्र से पीड़ित किशोर बातचीत करता था, जो मुख्य आरोपी को बिल्कुल नागवार गुजर रहा था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रील बनाने का झूठा बहाना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

​पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

मानपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई सामग्री को बरामद कर लिया है, जिसमें हत्या में उपयोग किया गया चाकू, ​पीड़ित को बांधने के लिए इस्तेमाल किया गया टेप बरामद कर लिया है। इसके साथ ​आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिये हैं।

इलाके में फैली सनसनी

​पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए दोनों किशोरों से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया रील के बहाने रची गई इस खौफनाक साजिश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

यह भी पढ़े: स्पाइडर चोर ने दुकान में मचाई हलचल