तेंदूखेड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म: बच्ची को जन्म देने के बाद खुला राज, आरोपी राजा लोधी गिरफ्तार
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने बीते दिनों एक बच्ची को जन्म दिया है। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा लोधी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के एक गांव का राजा लोधी नामक युवक तेंदूखेड़ा की एक नाबालिक बच्ची के साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बात का खुलासा जब हुआ जब नाबालिक मासूम लड़की गर्भ से हो गई और एक बच्चे को जन्म दे दिया,, घर वालों ने जब लड़की से पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि राजा लोधी नामक लड़का उसके साथ कई दिनों से डरा धामका कर शारीरिक शोषण करता था,, पुलिस ने मासूम लड़की और परिजनों की शिकायत पर आरोपित पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
परिजनों को नहीं थी जानकारी
मामला करीब एक माह पूर्व उस समय सामने आया जब नाबालिग की शारीरिक स्थिति को देख परिजनों को शक हुआ। परिजनों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। चौंकाने वाली बात यह है कि नाबालिग के घरवालों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि वह गर्भवती है।
डीएनए रिपोर्ट से होगा साक्ष्य का मिलान
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें बलात्कार (बीएनएस की संबंधित धाराएं) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस जांच में जुटी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। निष्पक्ष जांच के लिए पीड़िता और नवजात बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: मैहर-कटनी के बीच संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती