मेरठ में नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
मेरठ: मेरठ में एक नाबालिग लड़की ने आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी (दौराला) शिव ठाकुर ने शनिवार को बताया कि नाबालिग ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर एक शिकायत दी जिसमें उसने कांस्टेबल के खिलाफ आरोप लगाए।
नाबालिग के आरोपों की जांच जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। नाबालिग ने दावा किया कि वह सोशल मीडिया मंच स्नैपचैट के माध्यम से कांस्टेबल के संपर्क में आई थी। उसने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद पिछले कुछ महीनों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेनें, IRCTC और RailOne ऐप पर मिलेगी टिकट बुकिंग की सुविधा